Breaking News

सीहोर में भीषण सड़क दुर्घटना, 25 यात्री घायल

इंदौर-भोपाल बायपास के निकट यात्री बस और गैस टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत

गैस टैंकर से रिसने वाली गैस आग के गोले में हुई तब्दील,

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 17 अप्रैल 2025

सीहोर।आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे किसी राहगीर ने डायल 100 पर सूचना दी कि इंदौर-भोपाल बायपास क्रिसेंट चौराहे के पास भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। राहगीर ने 100 डायल को बताया कि एक गैस टैंकर और यात्री बस में टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गैस टैंकर से रिसने वाली गैस आग में तब्दील हो गई और बस को भी आग की चपेट में ले लिया। बस में 25 यात्री सवार थे। बस इछावर से सीहोर आ रही थी। आग इतनी भीषण थी कि आग और काले धुएं का गुबार आसमान में दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग ने उस वक्त घटना स्थल के पास से निकलने वाले राहगीरों और वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर चीख पुकार और अफरातफरी का माहौल था।

डायल 100 की सूचना पर कलेक्टर बालागुरू के. तथा कमान्ड सेंटर की प्रभारी एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना हुई। महज पांच से दस मिनिट के भीतर एसडीआरएफ की टीम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन की अन्य टीमें घटना स्थल पर पहुंच गई और बचाव की कार्रवाई यु़द्ध स्तर पर शुरू कर दी। कुछ ही पल में अग्निशमन दल ने गैस टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को बंद कर आग पर काबू पाया। बस में सवार सभी 25 घायल यात्रियों को निकालकर पास ही बनाये गये बचाव एवं राहत शिविर तथा जिला अस्पताल पहुंचाया गया और गम्भीर रूप से घायल हुए यात्रियों को भोपाल रेफर किया गया। भोपाल से वरिष्ठ अधिकारी भी राहत एवं बचाव की पल-पल की जानकारी ले रहे थे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …