Breaking News

खेल, संस्कृति और सहभागिता का संगम—आनंद उत्सव ने सेमली जदीद क्लस्टर में बांटी खुशियां

खेल, संस्कृति और सहभागिता का संगम—आनंद उत्सव ने सेमली जदीद क्लस्टर में बांटी खुशियां

सेमली जदीद/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

सेमली जदीद/इछावर। मध्य प्रदेश शासन के आनंद विभाग द्वारा 14 जनवरी से 28 जनवरी तक आयोजित आनंद उत्सव 2026 अपने मूल उद्देश्य—सांस्कृतिक जड़ों के संरक्षण और सामुदायिक खुशीहाली के पुनरुद्धार—को साकार करता नजर आया। इसी क्रम में सेमली जदीद क्लस्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमली जदीद, कुड़ी और ढाबला माता में आनंद उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज की भागदौड़ और मोबाइल-केंद्रित जीवनशैली से हटकर लोगों को पारंपरिक खेलों और सामूहिक गतिविधियों से जोड़ना रहा। इसी भावना के तहत 22 जनवरी 2026 को शासकीय हाई स्कूल सेमली जदीद के खेल मैदान में आनंद उत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

नोडल अधिकारी चंदर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में खो-खो, कबड्डी, रस्सी खींच, चम्मच दौड़, बोरा दौड़ सहित कई पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेमली जदीद के सरपंच प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद वर्मा, शासकीय हाई स्कूल सेमली जदीद के प्राचार्य शिवनारायण पटेल, ग्राम पंचायत ढाबला माता के सरपंच रामबाबू सहित कुड़ी, सेमली जदीद और ढाबला माता के शिक्षक साथी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और मानसिक आनंद का सशक्त माध्यम बताया।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *