Breaking News

चन्देरी गाँव के किसानों ने महिन्द्र नया ट्रेक्टर शोरूम से उठाया और 90 वर्ष के बुजुर्ग किसान की कृषि भूमि की करेगें हकाई

चन्देरी गाँव के किसानों ने महिन्द्र नया ट्रेक्टर शोरूम से उठाया और 90 वर्ष के बुजुर्ग किसान की कृषि भूमि की करेगें हकाई

90 वर्षीय बुजुर्ग किसान अमरसिंह को लकड़ी का हल भेट कर किया सम्मान

सीहोर। एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।सीहोर 90 वर्ष के बुजुर्ग किसान को बेल की जगह स्वयं हल जोतने पर चंदेरी गांव के किसानों ने बढ़ाया मदद का हाथ नया ट्रैक्टर से 90 वर्ष के बुजुर्ग हलदर किसान की जमीन की करेंगे हकाई बुवाई विगत् दिनों सीहोर जिले के ग्राम तज के किसान 90 वर्षीय बुजुर्ग किसान अमरसिंह द्वारा अपने खेतों में बेल की जगह खुद हल चलाते हुए विडियो वायरल हुआ था, जो कि पूरे देशवासियों द्वारा देखा गया।

जिसको लेकर कई जनप्रतिनिधि व किसान संघ के नेता गाँव में उनसे मिलने गये और उनकी मदद करने का आश्वासन दिया। आज ग्राम चन्देरी के किसान एम.एस.मेवाड़ा, गोपाल सिंह मेवाड़ा, शेरसिंह, करण सिंह, प्रभुलाल, अर्जुन सिंह ग्राम आलमपुरा सहित अनेकों किसानों ने मिलकर सीहोर कृष्णा ट्रेडर्स पर जाकर नया महिन्द्रा 275 ट्रैक्टर नया खरीदा गया। महिन्द्रा शोरूम के संचालक जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल द्वारा पाँच गाँव के किसान ग्राम नई चन्देरी, पुरानी चन्देरी, पिपलिया मीरा, आलमपुरा, भगवानपुरा व तज के किसान 90 वर्षीय बुजुर्ग किसान अमरसिंह को गाँव से बुलाया गया और साफा बांधकर फूलमालाओं से उनका सम्मान किया और उनको लकड़ी का हल भेट किया। सम्मान कर सभी किसानों ने निर्णय लिया कि बुजुर्ग किसान अमरसिंह जिनके पास बेल, ट्रेक्टर ना होने की बजह से वह स्वयं बेल की जगह पर हल व डोरा स्वयं चलाते हैं, इसलिये निर्णय लिया गया अमरसिंह के हिस्से की कृषि भूमि की इस ट्रैक्टर द्वारा मुफ्त में हकाई-बुआई की जावेगी और इनसे कोई पैसा नही लिया जावेगा। क्योंकि इतनी उम्र हो जाने के बाद भी इनके द्वारा इतनी मेहनत की जा रही है, जो कि हम सबके लिये प्रेरणा स्त्रोत है। साथ ही सभी किसान साथियों से यह भी अपील करते हैं कि ऐसे बुजुर्ग किसानों की सभी को मदद करना चाहिये। इस मौके पर उपस्थितजनों में राजकुमार, देवेन्द्र गोस्वामी, प्रीतम मेवाड़ा, राहुल, अमित कुमार यादव सहित उपस्थित किसान गोपाल सिंह, किसान एम.एस.मेवाड़ा, शेरसिंह, करण सिंह, प्रभुलाल, अर्जुन सिंह, नरेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, राजु मेवाड़ा, विकास, राजीव, प्रदीप, दीपक, राजेश पटेल, विक्रम सिंह, कुलदीप मेवाड़ा, अमन कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *