Breaking News

जिला सीहोर में नव चयनित आरक्षकों ने दी ज्वाइनिंग पुलिस अधीक्षक ने दिए ज्वाइनिंग प्रमाण पत्र

विक्की वरिवा की रिपोर्ट

जिला सीहोर में आरक्षक पद पर नव चयनित कुल 55 आरक्षक आवंटित हुए जिसमें से कुल 48 नव नियुक्त आरक्षक क्रमशः 32 पुरुष एवं 16 महिला शामिल है,ने विधिवत रूप से नव नियुक्ति पर पुलिस लाइन सीहोर में ज्वॉइनिंग दी । ➡️सभी 48 नव नियुक्त आरक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर में उपस्थित हुए जहां पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ल द्वारा सभी से परिचय प्राप्त किया गया एवं विभाग में जॉइनिंग हेतु स्वागत किया गया । तदोपरांत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला ने सभी को ज्वॉइनिंग प्रमाण पत्र दिए गए । ✅इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा सभी नव आरक्षकों को बुनियादी प्रशिक्षण, पुलिसिंग, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, तकनीकी विषय जैसे सीसीटीएनएस, ई- विवेचना, ई- साक्ष्य,साइबर आदि विषयाें को गंभीरता से सीखने हेतु बताया गया ताकि एक मॉडल और स्मार्ट पुलिस फोर्स का निर्माण किया जा सके । ✅इसके अतिरिक्त जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ सेवा करने एवं शारीरिक एवं मानसिक रूप से दक्ष रहने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा का अर्थ सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन में विश्वास बनाए रखना भी है।➡️नव नियुक्त आरक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर भेजा जाएगा, जहाँ वे कानून, अनुशासन एवं आधुनिक पुलिसिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं रक्षित निरीक्षक सीहोर श्री उपेंद्र यादव, सूबेदार प्राची राजपूत, सूबेदार अजय भिरे तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा ।

About mp vishwas

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *