Breaking News

“वन विभाग की व्यापक मुहिम – लगभग 4 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण”

इछावर वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई : जेसीबी से गड्ढे खोदकर हटाया अतिक्रमण

सीहोर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
राजेश माँझी

सीहोर/इछावर। सीहोर जिले के इछावर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अतिक्रमणकारियों पर की बड़ी कार्रवाई।“आज एक बड़ी कार्यवाही: वन विभाग ने कई हिस्सों में जंगल की भूमि से व्यापक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया!

सीहोर जिले में डीएफओ मगन सिंह डाबर के निर्देश अनुसार इछावर वन परिक्षेत्र के रेंजर वीरेंद्र सिंह बिसौरिया ने वन विभाग की टीम गठित कर, पुलिस बल जवान के साथ बड़ी कार्रवाई की गई।

इछावर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शनिदेव महाराज,बाराखंबा, डूंडलावा के आसपास के वन जंगलों पर अतिक्रमण कर कब्जा किया हुआ था। 3 जेसीबी के द्वारा गड्डे किए गए एवं आसपास नाली की गई और अतिक्रमण हटाया गया। जिससे की आगे अतिक्रमण की स्थिति ना बने। लगभग 4 हेक्टेयर जमीन पर से कब्जा हटाया गया।

बता दे की सूत्रों के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि

वन विभाग की लापरवाही से भी होते है वन भूमि पर कब्जे

वन विभाग की लापरवाही से वन भूमि पर हुआ व्यापक कब्जा, कर्मचारी मुख्यालय पर नही रहते। कई किलोमीटर दूर से करते हैं अप डाउन

वन विभाग की सुस्ती और कर्मचारियों के मुख्यालय से दूर रहने के चलते वन भूमि पर अवैध कब्जों की खबर सामने आती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों की अनियंत्रित गतिविधियों ने उन्हें जितना साहस दिया,उतनी ही वन संपदा को भी भारी नुकसान हुआ है।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …