पांच मजिला भवन से किया गया आपदाग्रस्त लोगो का हैरत अंगेज रेस्क्यू

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर | 12 जून 26
सीहोर।वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश एसडीईआरएफ और होमगार्ड तथा सिविल डिफेंस के सहयोग से एक दिवसीय अग्निशमन और आपदा प्रबंधन का प्रभावी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
पहले चरण में आडिटोरियम में हुआ प्रशिक्षण
वीआईटी के आडिटोरियम में प्रशिक्षण के पहले चरण में भोपाल मुख्यालय से एसडीईआरएफ कमांड सेंटर के पी. सी. मनोज कुमार बातव, पी. सी. शरद यादव, पी.सी. महेंद्र वर्मा, एएसआई ए. एस. चंदेरिया और भोपाल नगर निगम के फायर आफिसर शक्ति कुमार तिवारी ने आपदा के अलग अलग बिदुओं पर स्टाफ को गहन प्रशिक्षण दिया । इस दौरान उपस्थित लोगो की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

दूसरे चरण में फिल्माया आपदा रेस्क्यू
इसके बाद एसडीईआरएफ कमांड सेंटर से आये अधिकारियो ने केम्पस में पांच मंजिला से आपदा प्रभावित लोगो का रेस्क्यू प्रभावी माकड्रिल किया। इस दौरान रेस्क्यू किये गए विक्टिम को सीपीआर दिया गया और एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज