Breaking News

MP Nama: नेहरू जी ने दिया था मध्य प्रदेश को उसका नाम, आप में से कितने लोग जानते हैं MP में हैं कितने जिले?

Madhya Pradesh Districts: 2000 में CG, MP के 16 जिलों को आपने साथ ले गया था. जिसके बाद अभी तक प्रदेश में 7 नए जिले बने हैं. मध्य प्रदेश में वर्तमान में 52 जिले हैं.

Madhya Pradesh Districts: अजब गजब राज्य मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ था और मध्य प्रदेश का नाम तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिया था.उस समय जब मध्य प्रदेश का गठन हुआ था तब मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ भी शामिल था.साल 2000 में  मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग हो गया था.अगर आप एमपी से हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं और इन जिलों के नाम क्या हैं? तो चलिए हम आपको मध्य प्रदेश के जिलों के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं.

1956 में जब मध्यप्रदेश की स्थापना हुई थी तो उस समय प्रदेश में 43 जिले और 9 संभाग थे.वहीं 2000 आते-आते मध्य प्रदेश में 61 जिले 12 संभाग रह गए थे. हालांकि 31 अक्टूबर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग होने से 3 संभाग व 16 जिले छत्तीसगढ़ में चले गए थे.इसी के चलते मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद प्रदेश में 9 संभाग और 45 जिले बच गए थे.छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद वर्तमान मध्य प्रदेश में 7 नए जिले बने हैं और इसी के चलते वर्तमान में मध्यप्रदेश के जिलों की संख्या 52 है. वहीं प्रदेश में 10 संभाग हैं.

2000 के बाद बने नए जिले 
2003 बुरहानपुर, अनूपपुर, अशोकनगर
2008 अलीराजपुर सिंगरौली
2013 आगर मालवा
2018 निवाड़ी

मध्य प्रदेश के जिलों के बारे में कुछ तथ्य
मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल में सबसे छोटा जिला- दतिया
मध्य प्रदेश का जिला जनसंख्या में सबसे छोटा जिला- हरदा
क्षेत्र में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला- छिंदवाड़ा
जनसंख्या में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला-इंदौर

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *