Breaking News

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया और पंचायत के गेट पर जड़ दिया ताला! कनेरिया में ग्रामीणों का आरोप—न आमसभा,न सुनवाई

पंचायत भवन बंद, समस्याएं बेहाल! कनेरिया में ग्रामीणों का आरोप—181 की शिकायत वापस लेने तक मिली धमकी

सीहोर।इछावर, एमपी विश्वास न्यूज संपर्क,9200718280

सीहोर/इछावर। आजादी के 80वें वर्ष के स्वतंत्रता दिवस पर जहां देशभर में सरकारी कार्यालयों और पंचायत भवनों में ध्वजा रोहण किया गया, वहीं सीहोर जिले की इछावर तहसील की ग्राम पंचायत कनेरिया को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन आए दिन बंद रहता है और ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पंचायत पहुंचते हैं, लेकिन जिम्मेदारों के नहीं मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद पंचायत में आमसभा की बैठक तक नहीं की गई और पंचायत भवन पर ताला लगाकर जिम्मेदार चले गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में आमसभा नियमित रूप से नहीं होने से गांव की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो पाती।

ग्राम सभा नहीं, फर्जी हस्ताक्षरों से पंचायत चलाने का आरोप

ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बैठकों में ग्रामीणों की मौजूदगी और सहमति के बजाय फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए कार्रवाई पूरी किए जाने की आशंका है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत की बैठकों के रजिस्टर, प्रस्ताव पुस्तिका और संबंधित दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में श्मशान घाट तक सड़क की समस्या, लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को देखते हुए स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग सहित कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण पंचायत से समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शिकायतों को लेकर 181 पर शिकायत करने के बाद दबंगों द्वारा शिकायत बंद करने की धमकी दी गई। इससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत भवन नियमित रूप से खोलने, आमसभा की बैठक नियमानुसार कराने, गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने और शिकायतकर्ताओं को धमकी देने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि जिस पंचायत में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जानी चाहिए, वहां अगर पंचायत भवन पर ही ताला लगा रहे तो गांव की आवाज आखिर कौन सुनेगा?

About राजेश माँझी

Check Also

चौथे स्तंभ पर हमला! डाबरी में हजारों सागौन कटे, कवरेज करने गए पत्रकार से वनरक्षक ने छीना मोबाइल

चौथे स्तंभ पर हमला! डाबरी में हजारों सागौन कटे, कवरेज करने गए पत्रकार से वनरक्षक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *