Breaking News

बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा को लेकर पूरे प्रदेशभर में कांग्रेस का “संविधान सत्याग्रह”

बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा को लेकर पूरे प्रदेशभर में कांग्रेस का “संविधान सत्याग्रह”

ग्वालियर उच्च न्यायालय में बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर, कांग्रेस करेगी “संविधान सत्याग्रह”

ग्वालियर/मध्य प्रदेश,एमपी विश्वास न्यूज

ग्वालियर/मध्य प्रदेश।ग्वालियर उच्च न्यायालय में बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय “संविधान सत्याग्रह” चलाने का निर्णय लिया गया है। उक्त कार्यक्रम आगामी 23 से 25 जून 2025 तक आयोजित किये जायेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 23 जून 2025 को समस्त ब्लाक स्तर पर रचनात्मक आयोजन किए जाएँगे जिसके अंतर्गत दलित वस्तियों में चौपाल, परिचर्चा इत्यादि का आयोजन किया जायेगा, उक्त कार्यक्रम में ब्लाक में निवासरत समस्त कांग्रेसजन सम्मिलित होंगे।

24 जून 2025 को “संविधान सत्याग्रह” के अंतर्गत दलित वस्तियों में सामूहिक भोज का आयोजन किया जायेगा जिसमें सभी कांग्रेसजन सम्मिलित होंगे एवं संविधान सत्याग्रह एवं मूर्ती नहीं लगने देने पर चर्चा करेंगे।

25 जून 2025 को “संविधान सत्याग्रह” के अंतर्गत ग्वालियर में पूर्वा. 11.00 से 05.00 बजे प्रदेश स्तरीय “संविधान सत्याग्रह उपवास” कार्यकम का आयोजन रखा गया है। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पी.ए.सी. सदस्य, मान. सांसद / विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य / पदाधिकारी, जिला/ब्लाक अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी, प्रतिनिधि अ.भा. कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस, प्रत्याशी विधानसभा 2023 एवं लोकसभा 2024, मोर्चा संगठन / विभाग / प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण सम्मिलित होंगे।

About राजेश माँझी

Check Also

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व भजन संध्या का आयोजन

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व …