Breaking News

जिले में अनेक स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
पर किसानों ने खेतों में किया योगा।

जिले के किसान भाईयों ने भी खेत पर ही मनाया योग दिवस

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एमपी सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी ग्राम रलावती ग्राम हीरापुर के 60 वर्ष से लेकर 100 वर्ष के किसानों ने अपने खेतों में योगाभ्यास किया बता दे कि इस समय किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल की बुवाई चल रही है इसलिए किसानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में अपने खेतों पर ही योग किया ।

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है इसलिए किसानों का कहना है कि हम भी अपने खेतों में योगा करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे किसानों का यह संदेश देश नहीं विदेश तक जाना चाहिए किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन ग्रामीण किसानों को इस समय सोयाबीन की फसल की बुवाई चल रही है इसलिए किसानों ने अपने खेतों में ही योग दिवस मनाया।

पूरे जिले में मनाया योग दिवस

सीहोर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सामूहिक योग कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

जिला मुख्यालय स्थित आवासीय खेल परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, कलेक्टर बालागुरू के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाय गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने पौधारोपण भी किया।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …