Breaking News

भैरूंदा आदिवासी कांग्रेस ने एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा

भैरूंदा से विक्की वरिवा की रिपोर्ट

भैरुंदा 30 जून को आदिवासी कांग्रेस ने एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी को राष्ट्रपति राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में घटना मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव तहसील ग्राम खिवनी वर्षों से निवासरत है आदिवासी समुदाय के घरों को मध्य प्रदेश शासन वनविभाग द्वारा 23 जून को पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थित में बुलडोजर चला कर आदिवासी परिवारों के घर तोड़ दिए गए वन विभाग कर्मचारी द्वारा पीड़ित आदिवासी परिवार के साथ मारपीट एवं अमानवीय व्यवहार मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों द्वारा किया गया इसके पूर्व भी 14 जून 2025 को आदिवासी महिला के साथ वन विभाग के कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ की गई पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीण जनों सामाजिक संगठन ऑन में स्थानीय थाने के सामने लगातार 10 घंटे धरना दिया इसके पशचात 16 जून 2020 को आरोपी वनकमी के विरुद्ध FIR दर्ज की गई परंतु चिंताजनक बात यह है कि इस घटना के बाद पीड़ित के पति के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण पंजीकृत किया गया शासकीय नौकरी का दुरुपयोग करते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने पीडित परिवार को डरने की कोशिश की हम निवेदन करते हैं तत्काल प्रभाव से महिला के साथ अभद्रता करने वाले वनकर्मियों पर न्यायिक प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए सेवा से बर्खास्त किया जाए एवं Forest Rights Act.2006 और Indian Forest Act 1927 के अनुसार आदिवासी समुदायों के जंगल पर अधिकार सुरक्षित है जिसके तहत लम्बे से समय लंबित वन पट्टे सामुदायिक पट्टे जंगल में परम्परागत रुप रहने वाले आदिवासी भाईयों को शीघ्र पट्टे जारी करें यह मांगे की गई इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस एवं सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे ‌

About mp vishwas

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *