Breaking News

01 विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, 05 के विरूद्ध की गई निलंबन एवं प्रतिबंध की कार्रवाई

01 विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, 05 के विरूद्ध की गई निलंबन एवं प्रतिबंध की कार्रवाई

अमानक उत्पाद बनाने वाली 09 कंपनियों के उत्पादों के विक्रय पर लगाया गया प्रतिबंध

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 06 नवंबर 2025

सीहोर।केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र इंदौर के केंद्रीय कीटनाशी निरीक्षक एवं वनस्पति संरक्षण अधिकारी द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सीहोर जिले के ग्राम आमला जोड स्थित मेसर्स विकास ट्रेडर्स से ‘फ्लॉवरबूम (नाइट्रोबेंजीन 50%)” नामक कीटनाशक का नमूना लिया गया था। प्रयोगशाला विश्लेषण में यह नमूना अमानक पाया गया है, जिसमें सक्रिय पदार्थ की मात्रा केवल 19.54 प्रतिशत पाई गई है।

कृषि विभाग के उप संचालक अशोक उपाध्याय ने बताया कि कीटनाशक अधिनियम अंतर्गत मेसर्स विकास ट्रेडर्स का कीटनाशक अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही इस कीटनाशक की निर्माता कंपनी गुजरात बायो एंड केमीकल्स इंडस्ट्रीज के समस्त कीटनाशी उत्पादों के सीहोर जिले में विक्रय, भंडारण एवं वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अमानक बीज विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई

उप संचालक उपाध्याय ने बताया कि कीटनाशक के साथ ही अमानक बीज बेचने वाले विक्रेताओं पर भी कार्रवाई की गई है। सीहोर, बुधनी और भैरूदा के बीज निरीक्षकों द्वारा बीज विक्रय केंद्रो से लिए गए विभिन्न बीज नमूनों की गुणवत्ता प्रयोगशाला विश्लेषण रिपोर्ट में अमानक स्तर की पाई गई। इसके आधार पर सीहोर जिले में संचालित कुछ बीज विक्रेताओं के विरूद्ध निलंबन एवं प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। जिन बीज विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई की गई है, उनमें मेसर्स बरखेड़ी भोज ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सीहोर, मेसर्स जीवन ट्रेडिंग कंपनी मंडी सीहोर, मेसर्स सोनल पेस्टीसाइड्स रेहटी, मेसर्स शिव

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *