Breaking News

रेत की ट्रॉली पलटी 5,6 मोटर साईकिल दबी

रेत की ट्रॉली पलटी 5,6 मोटर साईकिल दबी

भेरुंदा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

भेरुंदा/सीहोर।आज दिनांक 18/11/2025 को करीबन 10 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छिदगाँव मौजी मेें एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर लाया और रोड किनारे स्थित खाद वितरण की दुकान (सोसायटी) मेें घुस गया और ट्राली पलटने से करीबन 5-6 मोटर साइकिल उसके नीचे दब गई है और रोड पर भीड़भाड़ हो गई है l

घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना
भैरुंदा पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा जहाँ मेन रोङ के पास खाद सोसायटी के कमरे के केबिन मे एक नीले रंग का सोनालिका DI47 ट्रेक्टर ट्राली जो रेत से भरी थी व पलटी हुई थी जिससे सोसायटी का केबिन व कुछ मोटरसाइकल क्षतिग्रस्त हो गई थी। जहाँ आसपास से लोग एकत्रित हो गये थेl पुलिस द्वारा मौके से ट्रेक्टर ट्राली व रेत को हटाकर आवागमन को सुचारु रुप से चालू कराया गया।

मौके पर ही सोसायटी प्रभारी अशोक मीना की रिपोर्ट पर नीले रंग का सोनालिका DI47 ट्रेक्टर के चालक के विरुद्ध धारा 281,324(4) बीएनएस 184 एमवी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना स्थल से उक्त ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर ट्रेक्टर चालक आरोपी शुभम पिता देवलाल गौंङ उम्र 20 साल निवासी ग्राम आम्बाकदीम को अभिरक्षा मे लिया गया। उक्त जप्तशुदा ट्रेक्टर ट्राली को थाना सुरक्षार्थ रखा गया एंव आरोपी शुभम नशे के हालत मे प्रतीत होने से आरोपी का मेडीकल परीक्षण कराया गया जिसके सम्बंध मेें धारा 185 एमवी एक्ट का इजाफा किया गया एवं ट्राली से भरी रेत की रॉयल्टी और अन्य कार्यवाही के सम्बंध मेें खनिज विभाग को पत्राचार किया गया।

आरोपी से पूछताछ और अन्य विवेचना कार्यवाही जारी है l

ग्रामीणजनों द्वारा गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग रखी थी जिसके संबंध में मौके पर उपस्थित तहसीलदार भेरुंदा द्वारा संबंधित विभाग को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया हैl

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *