Breaking News

“किसानों के सम्मान में कांग्रेस ने सरकार से मांगी भीख – बीमा दो, खाद दो, डीएपी दो, यूरिया दो…

“किसानों के सम्मान में कांग्रेस ने सरकार से मांगी भीख – बीमा दो, खाद दो, डीएपी दो, यूरिया दो…

चेतावनी- नहीं सुधरे हालात तो होगा आंदोलन”

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर। किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा – “किसानों के सम्मान में आज हमें भीख माँगनी पड़ रही है… सरकार बीमा दो, खाद दो, डीएपी दो, यूरिया दो।”

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। कभी फसल बीमा में 100-1100 रुपए की राशि थमा दी जाती है, तो कभी खाद-यूरिया के लिए किसान लाइन में खड़े होकर परेशान होते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अब भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा होगा।

सीहोर बस स्टैंड से पैदल चलकर सभी कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय में सौपा ज्ञापन। वहीं सरकार शासन प्रशासन से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 पर्सेंट आरक्षण, किसानों के सम्मान में बीमा राशि दो खाद दो, यूरिया दो, डीएपी दो मांगी भीख।

ज्ञापन में मौजूद रहे

अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान,मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी, शैलेन्द्र पटेल मुख्य प्रवता कांग्रेस कमेटी मध्य प्रदेश,(पूर्व विधायक),जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती,विक्रम मस्ताल सहित
सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण, समन्वय समिति के सदस्य गण, विभाग के अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारीगण, कांग्रेस पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण, युवा कांग्रेस, एन एस यू आइ, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक,अन्य पिछड़ा वर्ग, एसटी, एससी प्रकोष्ठ सहित सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण, कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधिगण साथियो सहित मौजूद रहें

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *