Breaking News

सीहोर से बड़ी खबर—फसल बीमा योजना की हकीकत एक बार फिर उजागर हुई है।

सीहोर से बड़ी खबर—फसल बीमा योजना की हकीकत एक बार फिर उजागर हुई है।

यहां किसानों को बीमा राशि के नाम पर मात्र 100 से लेकर 1100 रुपए तक की रकम दी गई है।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।नाराज किसान इसे अपने साथ सीधा मज़ाक बताते हुए सड़क पर लेटकर विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने बीमा के लिए बाकायदा प्रीमियम भरा था, लेकिन जब फसल खराब हुई तो मुआवज़े के नाम पर ऊंट के मुंह में जीरा जैसी रकम दी गई। किसानों ने साफ कहा है कि इतनी राशि से न तो कर्ज़ उतर सकता है और न ही खेत का खर्च पूरा होता है।

गुस्साए किसान प्रशासन और सरकार से सवाल पूछ रहे हैं—
👉 आखिर इस योजना का फायदा किसे मिल रहा है?
👉 किसानों को न्याय कब मिलेगा?

पांच साल से फसलें खराब हो रही हैं। इसके बाद भी किसानों को बीमा की पूरी राशि नहीं मिली। किसी को 100 रुपए मिले, किसी को 250 से 1100 रुपए तक। इससे नाराज किसान पिछले एक हफ्ते से आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को पीपलनेर गांव के किसानों ने सड़क पर लोट लगाकर विरोध जताया। किसानों ने लंबी रैली निकाली। फिर सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि सरकार खराब फसलों का सर्वे कराए। किसानों ने डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *