
भैरूंदा यूफोरिया माइंस मिनरल प्राइवेट लिमिटेड पावर मेंक कंपनी के द्वारा गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर तीन दिनों तक गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया एवं तीसरे दिन नगर भेरूंदा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा यात्रा में कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी सहित नगर के गण मान्य नागरिक शामिल हुए शोभा यात्रा नगर के शास्त्री कॉलोनी से शुरू होकर बस स्टैंड नीलकंड रोड होते हुए मां नर्मदा के प्रांगण नर्मदा घाट नीलकंठ पहुंची इस दौरान भक्तों ने ढोल नगाड़े डीजे बाजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और बप्पा के जयकारों से वातावरण को भक्ति में बना दिया वहीं नर्मदा घाट नीलकंठ पहुंचकर मां नर्मदा के तट पर माता पार्वती नंदन श्री गणेश एवं नमामि देवी मां नर्मदे की पूजा अर्चना आरती करने के बाद श्री गणेश प्रतिमा का नर्मदा जल में विसर्जन किया एवं शोभायात्रा में सम्मिलित हुए कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ अगले बरस तू जल्दी आ पार्वती नंदन भगवान श्री गणेश प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी इस मौके पर पावर मेंक कंपनी के अधिकारी विनोद कुमार पारुल शर्मा एवं राहुल सहित कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज