Breaking News

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व भजन संध्या का आयोजन

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व भजन संध्या का आयोजन

इछावर,एमपी विश्वास न्यूज़

इछावर।ग्राम ब्रिजिश नगर में स्थित प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे ग्राम की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल हवन पूजन से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री हनुमान जी की आराधना की। इसके पश्चात सुबह 10:00 बजे ग्राम की समस्त कन्याओं को सम्मानपूर्वक कन्या भोज कराया गया, जिसे ग्रामीणों ने सेवा और भक्ति का प्रतीक बताया।
दोपहर में श्री खेड़ापति सरकार का विशेष श्रृंगार किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्ति भाव से सराबोर हो गया। रात्रि 8:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे गांव में भ्रमण करती हुई श्रद्धालुओं के उत्साह का केंद्र बनी रही।

इसके बाद समस्त ग्रामीणों ने एकत्रित होकर श्री खेड़ापति सरकार की महा आरती में भाग लिया और जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। पूरी रात भजन संध्या का आयोजन भी चलता रहा, जिसमें भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस आयोजन में बाबूलाल सिसोदिया, रतन सिंह मेवाड़ा, शिव प्रसाद ठाकुर, चंदर सिंह ठाकुर, ज्ञान सिंह राठौर, देवकरण राठौर, हेमराज धनगर, मदन लाल ठाकुर, धर्मेंद्र राठौर, पत्रकार गब्बर मेवाड़ा, विक्रम सिंह मेवाड़ा, राहुल प्रजापति, शुभम वर्मा, मनोहर लाल, महेंद्र कुमार सोलंकी, भैरू सिंह मेवाड़ा, मनोहर लाल धनगर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पूरे गांव में भक्ति व उल्लास का माहौल बना रहा।

About राजेश माँझी

Check Also

चार साल बाद बना अद्भुत संयोग: न ग्रहण का असर, न भद्रा का साया, दिनभर बांधी जा सकेगी राखी

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत, सूर्योदय से पहले समाप्त होगी भद्रा; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *