Breaking News

दिव्यांगजनों ने ईवी के लिए कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

दिव्यांगजनों ने ईवी के लिए कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। दिव्यांगजनों ने इलेक्ट्रीक या पेट्रोल चलित बाइक और मासिक पेंशन पांच हजार रूपये प्रति माह उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया। दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण वास्तवार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं से भी सरकार को अवगत कराया गया। जिस में राष्ट्रीय पूर्नवास केंद्र में दिव्यांगों को काम दिलाने और दिव्यांगजनों के नाम पर कार्य कर रही और दिव्यांगोंं को कुछ भी लाभ नहीं देने वाले एैसे संस्थाओं एनजीओ पर सख्त कानूनी कार्रवाही कराने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह दांगी, उमा चौरसिया, नरेश मेवाड़ा कमलेश राठौर, रविन्द्र सैनी, राजकुमार प्रजापति, गोवर्धन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग शामिल रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *