Breaking News

भैरूंदा पुलिस थाना द्वारा ट्राली चोरी के आरोपी को पिपरिया होशंगाबाद से किया गिरफ़्तार

भैरूंदा थाना में दिनांक 01.09.2025 को फरियादी इमरान खान पिता फजल उद्दीन उम्र 34 साल निवासी रायसाहब कालेज के सामनें भोपाल रोड राला ने रिपोर्ट किया कि वह ट्रॉली बनाने का काम करता हैl दिनांक 26, 27.08.25 की रात को कोई अज्ञात आरोपी उसके घर के साईड में खडी ट्राली को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक – 480/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्द कर अनुसंधान मे लिया गया।
पुलिस कार्यवाही–
सीहोर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा घटना की सूचना उपरांत त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत व एसडीओपी श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी भैरूँदा द्वारा अपराध क्रमांक 480/25 धारा – 303(2) बीएनएस के अज्ञात आरोपी तलाश हेतु टीम गठित की गयी। आरोपीगण की तलाश हेतु मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया व तकनीकी सहायता प्राप्त की जिसके परिणाम स्वरुप आरोपी विक्रम पिता श्रीराम बारेला उम्र 24 साल निवासी गुराडी थाना इछावर को दिनाँक 2.9.25 को खापरखेड़ा पिपरिया से गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ट्रॉली कीमत 1.5 लाख और चोरी करने में प्रयोग किए टेक्ट्रर कीमत 4 लाख कुल करीबन 5.5 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया। आरोपी विक्रम बारेला को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल कराया गया।
आरोपी द्वारा चोरी की ट्रॉली को पहचान छुपाने के लिए पेंट कर दिया थाl
सराहनीय भूमिका-
प्र.आर. धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, प्र.आर. दिनेश जाट, आर. रविन्द्र, आर. प्रकाश, आर.आनन्द, आर सचिन और साइबर सेल सीहोर का सराहनीय योगदान रहा।

About mp vishwas

Check Also

केक-कटिंग छोड़ बच्चों की पढ़ाई चुनी, जन्मदिन पर उद्यम ठाकुर का अनूठा अंदाज

जन्मदिन पर नहीं शोर-शराबा, बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान; उद्यम ठाकुर ने पेश की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *