शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा
प्रभारी ने स्वंम् की अप्रशिक्षित बेटी को बनाया अतिथि शिक्षक
अन्य योग्य अभ्यर्थी कर रहे विरोध, मिलीभगत के गंभीर आरोप
शासकीय प्राथमिक शाला बडी बीड बावडियाचौर संकुल केन्द्र ब्रिजिश नगर (जन शिक्षा केंद्र इछावर)

ब्रिजिशनगर/इछावर।एमपी विश्वास न्यूज
ब्रिजिशनगर/इछावर।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला बडी बीड बावडियाचौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा नियमों को पूरी तरह ताक पर रखकर अपनी अप्रशिक्षित बेटी को अतिथि शिक्षक नियुक्त कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि नियुक्त की गई युवती के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएँ और कोई मान्य डिग्री तक नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें कई योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव देखने को मिला। चयन सूची में प्रभारी प्राचार्य की बेटी का नाम शामिल किया गया, जबकि उसकी योग्यता नियमानुसार नहीं है।

अन्य अतिथि शिक्षकों ने जताया विरोध
इस निर्णय से नाराज़ अन्य अतिथि शिक्षकों और अभ्यर्थियों ने विद्यालय प्रशासन पर मिलीभगत और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर बाहर का रास्ता दिखाया गया, जबकि प्रभारी ने पद का दुरुपयोग कर अपने निजी स्वार्थ को प्राथमिकता दी।
अभ्यर्थी राहुल बारेला ने बताया की मेरा स्कोर 185 है। और डी एल एड भी है। लेकिन मेरा भी अतिथि शिक्षक में नही हो पाया। प्रभारी ने मिलीभगत से अपनी आप प्रशिक्षित बेटी सिमरन राठौर को ही अतिथि शिक्षक बना दिया।एवं अभ्यर्थी आनंद राठौर ने बताया, “मेरे पास विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और डी एल एड है, फिर भी मुझे चयन से वंचित कर दिया गया,वही जबकि जिन्हें नियुक्त किया गया है, उनके पास डी एल एड की शिक्षा भी पूरी नहीं है।”इसकी जानकारी मेरे द्वारा आवेदन के माध्यम से संकुल प्राचार्य बृजिशनगर बाबू लाल मालवीय को दी गई है।

प्रशासन से हो रही जांच की माँग
इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। पीड़ित अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग से इसकी जाँच कराने और नियुक्ति को निरस्त करने की माँग की है।
वहीं, जब प्रभारी प्राचार्य से इस विषय पर फोन के माध्यम से बात की गई तो उन्होने कहा की मेरे पास आवेदन आए है।सोमवार को जॉच करवाता हू।और लेटर निकालता हू जो भी पूरी प्रॉसेस है वह निष्पक्ष रुप से की जायेगी और दोषियों पर सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
बाबू लाल मालवीय
संकुल प्राचार्य ब्रिजिश नगर


एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज