Breaking News

केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर विधायक कार्यालय सीहोर में सीधा प्रसारण देखा गया

केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर विधायक कार्यालय सीहोर में सीधा प्रसारण देखा गया

आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के साथ सभी की उम्मीदों को पूरा करने वाला है बजट

केन्द्रीय बजट राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत और आर्थिक आत्मनिर्भरता की परिकल्पना को साकार करेगा।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का सीधा प्रसारण भारतीय जनता पार्टी सीहोर द्वारा विधायक कार्यालय में देखा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सीहोर जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक सुदेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं जिला महामंत्री जितेन्द्र गौड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीहोर मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति द्वारा की गई ।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2026–27 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने के स्पष्ट प्रावधान हैं।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के हर वर्ग के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा है। केंद्र सरकार निरंतर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है और यह बजट उसी सोच को और मजबूती प्रदान करता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार का प्रत्येक बजट राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित रहा है।
केंद्रीय बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस है। यह बजट विकास को और अधिक गति देगा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था में उच्च स्थान दिलवाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आर्थिक प्रगति को बढ़ाना, जन सामान्य की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ सबका विकास बजट की मुख्य विशेषता है। 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास और सभी शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर 5 साल में 5000 करोड रुपए खर्च करने, छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित करने, प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास के निर्माण और जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने की व्यवस्था से प्रदेश को बहुत लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि बजट में इनकम टैक्स में छोटे करदाताओं के लिए प्रक्रिया आसान करने की व्यवस्था है। राजकोषीय घाटे का 4.3 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है। भारत को बायोफार्मा हब बनाया जाएगा। क्लिनिकल ट्रायल स्थलों का भी विकास होगा। केंद्रीय बजट में केयर इकोसिस्टम पर विशेष ध्यान देने के प्रावधान किए गए हैं। इससे बुजुर्गों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था होगी। गंभीर बीमारियों की दवाऐं भी सस्ती होंगी, जिससे सभी वर्गों को राहत मिलेगी।

वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफार्म से मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि केंद्रीय बजट में वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म पर बल दिया गया है, इससे मध्य प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मध्य प्रदेश को पीएम मित्र पार्क के रूप में टेक्सटाइल क्षेत्र की बड़ी सौगात दी है, इससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही 6 लाख किसानों को लाभ होगा। इस पार्क से प्रदेश का मालवा निमाड़ अंचल नई उड़ान के लिए तैयार है। केंद्र सरकार की वस्त्र उद्योग सेक्टर की दूरगामी नीतियों से संपूर्ण राष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश को भी विशेष लाभ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में विनिर्माण क्षेत्रों का रणनीतिक विकास करने को प्राथमिकता दी गई है, इससे भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा, जिसका लाभ मध्यप्रदेश को भी प्राप्त होगा। देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट और एआई के अधिक से अधिक इस्तेमाल पर जोर दिया गया है, इसका आने वाले दिनों में प्रदेश और देश को तरक्की में बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त गाइड उपलब्ध कराने की व्यवस्था से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, बजट के प्रावधानों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। विदेशी पर्यटकों को टैक्स में दी गई राहत से वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में भारत का महत्व बढ़ेगा।

वहीं सीहोर विधायक सुदेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आज वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया गया है, जो 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताए गए चार प्रमुख वर्ग-गरीब, किसान, युवा और महिला को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बजट में “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास” की भावना पूरी तरह से प्रतिबिंबित होती है। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और जलमार्ग जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान देश की आर्थिक गति को तेज करेंगे और आम नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाएंगे। यह बजट न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला जनहितकारी और राष्ट्रनिर्माण का बजट है। केंद्रीय बजट 2026–27 से प्रदेश सहित सीहोर क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। यह बजट आत्मनिर्भर भारत और मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर एक और सशक्त कदम है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बजट का सीधा प्रसारण ध्यानपूर्वक देखा एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति समर्थन व उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री प्रीति सोनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर, पूर्व महामंत्री राजकुमार गुप्ता, पूर्व महामंत्री रवि नागले, सह मीडिया प्रभारी पवन जैन, टोली सदस्य राजेश परिहार, मण्डी व्यापारी हरीश राठौर, अरूषेंद्र शर्मा, गोपाल सोनी, सुशील ताम्रकार, रमाकांत समाधिया, कैलाश कुशवाहा, पार्षद मुकेश मेवाड़ा, पार्षद प्रदीप गौतम, प्रणय शर्मा, सुनील राय, तुषार सोनी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *