Breaking News

नशा मुक्ति पर रैली निकाली गई

नशा मुक्ति पर रैली निकाली गई

लाड़कुई/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

लाड़कुई/सीहोर।सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय लाड़कुई में सेवा पखवाड़ा के तहत प्राचार्य डॉ चंद्रलेखा सांखला के संरक्षण एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ कैलाश मालवीय के मार्गदर्शन में रासेयो के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।इसी कड़ी में आज गोद ग्राम झाली में नशा मुक्ति पर रैली निकाली गई,जो शासकीय स्कूल से प्रारंभ हुई।रैली गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर स्कूल पहुंची। कार्यक्रम को शिक्षक राजेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि नशा विनाश का कारण है।हमें नशा से बचना होगा।इससे कितने ही लोगों के परिवार की खुशी छीन ली है।संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ कैलाश मालवीय ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र/ छात्राएं एवं रासेयो के स्वयं सेवक मयंक सोलंकी,अनुराग भल्लावी, विकास मालवीय,हरिओम सोलंकी,शरद चौहान अभिषेक,राजेंद्र,रिंकू,सुजीत सल्लाम, त्रिशा उईके मुस्कान उइके उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी और फील्ड ड्यूटी का हवाला देकर सार्थक ऐप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *