भारत की जीत पर गांव में भी जश्न, बुजुर्गों ने मोबाइल पर देखा मैच और मनाई खुशियां

मध्य प्रदेश/भारत,एमपी विश्वास न्यूज
स्थान: [जिला सीहोर,गांव सेमली जदीद ],
मध्य प्रदेश/भारत।भारत की क्रिकेट टीम ने जैसे ही धमाकेदार जीत दर्ज की, पूरे देश की तरह गांवों में भी जश्न का माहौल बन गया। अब शहरी नहीं, गांवों के बुजुर्ग भी तकनीक से जुड़ते जा रहे हैं — इसका नज़ारा गांव सेमली जदीद में देखने को मिला, जहां बुजुर्गों ने मोबाइल फोन पर लाइव मैच देखकर जीत का लुत्फ उठाया।
गांव की चौपाल पर कई बुजुर्ग एक साथ बैठे रहे और छोटे मोबाइल की स्क्रीन पर आंखें गड़ाए मैच देखते रहे। जैसे ही भारत ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की, वहां तालियों की गूंज सुनाई दी। 75 वर्षीय नन्द किशोर वर्मा ने कहा, “अब टीवी की जरूरत नहीं रही,स्क्रीन टच मोबाइल में सब कुछ दिख जाता है। भारत की जीत ने दिल खुश कर दिया।”
गांव के बुजुर्गों ने जीत पर जश्न,कुछ ने ढोलक बजाई और भजन किया, भजन के साथ झूमते नजर आए। नवयुवक भी इस मौके पर पीछे नहीं रहीं। मन्दिर में दीया जलाकर भगवान का धन्यवाद करते दिखे।
मोबाइल बना नया चौपाल का केंद्र
गांव में अब मोबाइल सिर्फ बात करने का साधन नहीं रहा, बल्कि खेल और खबरों का मुख्य जरिया बन चुका है। बुजुर्गों ने बताया कि पहले वे रेडियो पर स्कोर सुनते थे, अब हम स्वंंम मोबाइल पर पूरा मैच देख लेते है।
भारत की जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, जुनून है। और अब यह जुनून गांवों की गलियों और बुजुर्गों की चौपालों तक मोबाइल की स्क्रीन पर पहुंच गया है। पीढ़ियों के बीच की दूरी को यह खेल हर बार थोड़ा और करीब ला देता है।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज