Breaking News

विजयदशमी के पावन अवसर पर दौलतपुर राजवंश का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन समारोह संपन्न

विजयदशमी के पावन अवसर पर दौलतपुर राजवंश का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन समारोह संपन्न

दौलतपुर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

दौलतपुर/इछावर। विजयदशमी के शुभ अवसर पर आज दौलतपुर गाड़ी पर दौलतपुर राजवंश के सभी परिवारों — दौलतपुर जागीर, कालापीपल जागीर, हरूखेड़ी जागीर और राला जागीर — के वंशज बड़ी संख्या में एकत्र हुए। इस अवसर पर परंपरागत हर्षोल्लास और राजवंशीय गौरव के साथ शस्त्र पूजन एवं कुलदेवी मां नागणेचा की आराधना संपन्न हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत राज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में मां नागणेचा देवी और राजवंशीय देवता की पूजा-अर्चना से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों का पूजन किया गया और समस्त परिवारजनों ने शौर्य, धर्म और परंपरा की रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री प्रहलाद सिंह राठौड़ (कालापीपल जागीर) के सेवानिवृत्ति उपरांत उनके सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। संपूर्ण दौलतपुर राज परिवार ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवाभाव और आदर्श कार्यशैली की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य:

अर्जुन सिंह राठौड़ (दौलतपुर जागीर)

अनूप सिंह राठौड़ (दौलतपुर जागीर)

सुरेंद्र सिंह (दौलतपुर जागीर)

देवेंद्र सिंह राठौड़ (हरूखेड़ी जागीर)

नरेन्द्र सिंह राठौड़ (हरूखेड़ी जागीर)

प्रहलाद सिंह राठौड़ (कालापीपल जागीर)

हरगोविंद सिंह राठौड़ (कालापीपल जागीर)

भोजेंद्र सिंह राठौड़ (राला जागीर)

करण सिंह राठौड़ (राला जागीर)

मनोहर सिंह (दौलतपुर)

राज पुरोहित राजेश उपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां नागणेचा की पूजा एवं शस्त्र पूजन संपन्न कराया गया।

अंत में समस्त राठौड़ (राजपूत) परिवार ने मां नागणेचा के चरणों में नमन कर एकता, परंपरा, शौर्य और समाज सेवा की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।

📸 समारोह में दौलतपुर, कालापीपल, हरूखेड़ी और राला जागीर से बड़ी संख्या में राजवंश के सदस्य उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व भजन संध्या का आयोजन

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *