Breaking News

टीम संडे के सुकून द्वारा 500 दिनों से निरंतर निशुल्क भोजन सेवा संचालित

टीम संडे के सुकून द्वारा 500 दिनों से निरंतर निशुल्क भोजन सेवा संचालित

“टीम संडे के सुकून” में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवा, समाजसेवी, चिकित्सक, इंजीनियर एवं व्यवसायी शामिल हैं,

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 18 मई 2026

सीहोर।सीहोर में सामाजिक संस्था “टीम संडे के सुकून” द्वारा जिला चिकित्सालय में उपचार कराने आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पिछले 500 दिनों से निरंतर निशुल्क भोजन सेवा संचालित की जा रही है। संस्था द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

संस्था द्वारा भोजन वितरण कार्य में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भोजन वितरण के लिए स्टील की थालियों एवं बर्तनों का उपयोग किया जाता है तथा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजल सामग्री से परहेज किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।

“टीम संडे के सुकून” में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवा, समाजसेवी, चिकित्सक, इंजीनियर एवं व्यवसायी शामिल हैं, जो नियमित रूप से सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं। टीम के सदस्य विशेष रूप से रविवार सहित अन्य दिनों में भी समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं।

संस्था द्वारा शहर के लोगों को जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्यतिथि एवं अन्य विशेष अवसरों पर सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसके माध्यम से कई लोग अस्पताल पहुंचकर मरीजों के परिजनों को भोजन कराते हुए सामाजिक सरोकारों में सहभागिता निभा रहे हैं।

भोजन सेवा के अतिरिक्त संस्था द्वारा गौ-सेवा, मोक्ष वाहन संचालन एवं बर्तन बैंक जैसी सामाजिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर जल एवं चारे की व्यवस्था की जा रही है। वहीं सामाजिक आयोजनों में डिस्पोजल सामग्री के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से बर्तन बैंक के माध्यम से स्टील के बर्तन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *