Breaking News

किसानों की चिंता दूर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रद्द किया 10 घंटे बिजली कटौती आदेश,

किसानों की चिंता दूर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रद्द किया 10 घंटे बिजली कटौती आदेश,

चंदेरी में किसानों ने डांडिया नाचकर जताया आभार

बिलकिसगंज/बरखेड़ी/सीहोर।
एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।किसानों की लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती की चिंता आखिरकार खत्म हो गई। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा किसानों को 10 घंटे से अधिक बिजली देने पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों से वसूली करने के आदेश ने किसानों में भारी असंतोष पैदा कर दिया था। किसानों का कहना था कि गेहूं की फसल के समय पहले ही बिजली फाल्ट और कटौती के कारण पूरा समय पानी नहीं दे पाते, ऊपर से यह आदेश उनकी मुश्किलें और बढ़ा देता।

किसान और समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा ने बताया कि “किसानों को पूरी तरह 10 घंटे की बिजली भी नहीं मिल पा रही थी। बार-बार फाल्ट होने पर समय घटा दिया जाता है। इससे फसलों की सिंचाई पर संकट खड़ा हो गया था।”

इस मसले को लेकर अख़बारों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हुईं। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल प्रभाव से आदेश को निरस्त कर दिया और विद्युत मंडल के चीफ इंजीनियर ए.के. जैनको हटाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी के किसानों ने बरखेड़ी सब-स्टेशन पर एकत्र होकर किसान एवं समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ाके नेतृत्व में अनोखे तरीके से आभार व्यक्त किया। किसानों ने डांडिया नृत्यकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का धन्यवाद किया और राहत की सांस ली।

किसानों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने सही समय पर किसानों की आवाज सुनी और राहत देकर यह साबित किया कि वे सचमुच “किसान हितैषी सरकार” एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तो किसानों का भला करने में लगे हैं परंतु प्रशासन के कुछ वरिष्ठ अधिकारी किसान विरोधी है जिससे कि सरकार की छवि खराब हो रही है और किसान को मजबूरी में धरना प्रदर्शन करना पड़ता है

About राजेश माँझी

Check Also

सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी और फील्ड ड्यूटी का हवाला देकर सार्थक ऐप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *