ग्राम कुड़ी प्रकरण पर भील ठाकुर समाज में उबाल: लड़की के साथ दरिंदगी और धर्मपरिवर्तन की साजिश का आरोप
ग्राम कुड़ी/धामनखेड़ा/इछावर
एमपी विश्वास न्यूज
इछावर।क्षेत्र के ग्राम कुड़ी, धामनखेड़ा, काहरी, घोटी, ढाबलामाता सहित आसपास के कई गांवों में भील ठाकुर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों का आरोप है कि उनके समाज की एक युवती को कुछ लोगों ने जबरन उठा लिया तथा उसके साथ बलात्कार कर धर्मपरिवर्तन जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में जनाक्रोश फैल गया है। समाजजनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकरण के दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए तथा पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।
समाज के लोगों का कहना है कि जिन आरोपियों ने यह कृत्य किया है, उनका मकान शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बना हुआ है। अतः प्रशासन से मांग की गई है कि आरोपियों के शासकीय भूमि पर बने अवैध मकानों को तत्काल ध्वस्त किया जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के अपराध करने का दुस्साहस न करे।

आदिवासी भील ठाकुर समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो वे सामूहिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं।

सौरभ मकरैया बजरंग दल प्रमुख का कहना है की आदिवासियों पर क्षेत्र में अपराध बढते जा रहे है, पहले भी इस प्रकार की घटना जामुन छापरी में हुई जो दिल्ली से आदिवासी नाबालिक बालिकाएं मिली थी। जिहादियों द्वारा नाबालिक बालिकाओं को बहला फुसलाकर कर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है।शासन से उचित कार्यवाही की मांग की गई।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज