Breaking News

राम नगर ढाबला रोड पर गिट्टी मशीन के पास एक मोटर साईकिल में अचानक ब्लास्ट, सुखराम बारेला 20 वर्षीय युवक के उड़े परखच्चे,पुलिस जॉच जुटी

राम नगर ढाबला रोड पर गिट्टी मशीन के पास एक मोटर साईकिल में अचानक ब्लास्ट, सुखराम बारेला 20 वर्षीय युवक के उड़े परखच्चे,पुलिस जॉच जुटी

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
थाना इछावर जिला- सीहोर
दिनांक- 28/12/25

इछावर।आज दिनांक 28.12.25 को थाना इछावर क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति जिसका नाम सुखराम बारेला पिता दिनेश बारेला उम्र करीबन 20 वर्ष निवासी ग्राम जामली थाना इछावर का जो आज सुबह अपनी मोटर सायकल क्र. MP 37 MN 4489 से इछावर से ग्राम रामनगर तरफ जा रहा था | करीबन 10.30 से 11.00 बजे के बीच रामनगर में गिट्टी मशीन के पास पहुंचा कि अचानक उसकी मोटर सायकल में ब्लास्ट हुआ, जिससे उक्त व्यक्ति सुखराम के शरीर के कमर के नीचे हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया व बॉडी सडक से दूर जाकर गिरी तथा मोटर सायकल भी पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई । घटना स्थल के आस पास कोई संवेदन शील वस्तु नहीं मिली घटना स्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम को सूचना दी गई।

Fsl टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जायेगा | मौके पर मर्ग इंटिमेशन व पंचनामा की कार्यवाही की गई | तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी |

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *