शिवराज का वादा 36 प्रधान मंत्री सड़क 1 वर्ष में बनकर जल्द तैयार की जाएगी,
इछावर के भाऊखेड़ी में 50 एकड़ भूमि में खुलेगा कृषि विज्ञान केन्द्र

सीहोर/मध्य प्रदेश। एमपी विश्वास न्यूज, संपर्क 9200718280
सीहोर/मध्य प्रदेश। सीहोर जिले के इछावर विधान सभा क्षेत्र की 36 सड़कों का किया गया भूमिपूजन।

आयोजन में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर शायराना अंदाज में साधा निशाना उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जब मुख्यमंत्री थे उस समय इछावर से भोपाल जाने में पसीना छूट जाता था लेकिन आज के समय में हमारी सरकार ने पूरे मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। इछावर विधानसभा में सबसे ज्यादा 36 प्रधानमंत्री सड़कों का आज भूमिपूजन किया गया वही मंत्री ने वादा किया कि 1 साल में सड़के बनकर तैयार हो जाएगी। और जनता को सौप दी जाएगी।

वही कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवैध शराब की दुकानों पर कार्यवाही होना चाहिए उन्होंने कहा कि शराब के सेवन से पूरा परिवार नष्ट हो जाता है, गांव में मिल रही किराने की दुकानों पर अवैध शराब बंद होना चाहिए, उन्होंने कहा की जो सरकार के द्वारा परमिशन लेकर शराब बेची जा रही हैं वह तो ठीक है लेकिन छोटे गांव कस्बों में अवैध शराब बंद होनी चाहिए।
वही लाडली बहना योजना के अंतर्गत अभी 1500रु की राशि ₹3000रु करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा। वही सरकार की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना तक का जनता को लाभ दिलाने का काम किया जा रहा हैं। वही इछावर के भाऊखेड़ी में 50 एकड़ भूमि में खुलेगा कृषि विज्ञान केन्द्र जिसका उद्घाटन लगभग दशहरे के दिन होने की संभावना।

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि हर एक गांव में श्मशान का सौंदर्य करण किया जाएगा, वही राजस्व मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास की लहर बह रही है इछावर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज़्यादा 36 सड़कों का भूमिपूजन हुआ है, इछावर विधानसभा क्षेत्र में मात्र 2 सड़क बाकी है उसको भी जल्द तैयार किया जाएगा।

यह गांव जुड़ेंगे सड़कों से
जामली नांदियाबाली, कोकरूपुरा और कालीधार, शिवपुरी मोहल्ला, मोगरीवाली बीड़, चिकलपानी, मगरा आदिवासी, पटेल मुहल्ला और धाटी मुहल्ला, वीरपूरा, कोठाकुर्सी, बावड़ियाखाल, पानीगांव, सुवाखेड़ा, टंटिया पठार, महुबल्ला, तालिडूब, इमली पठार कालीसिंहा, लसूड़ियागौंडी
नयाखेड़ा, सपेरा मोहल्ला, टोपीवाला टप्पर, एससी मोहल्ला, खजुरिया गैंगी, दातारनगर, आर्या कालोनी, सेमरिया पठार, जूनापानी, सेवनिया पठार, खेरी बन्ना सुन्ना, खेड़ा कॉलोनी, राजपुरा, रत्नाखेड़ी, बाबूजी बस्ती, डाक पुलिया, महुआबालापुरा, नई बस्ती, भरतपुर कॉलोनी सहित 41 गांव सड़कों से जुड़ेंगे।

कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाडा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, इछावर जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश पटेल, सीहोर जनपद अध्यक्ष श्रीमती नावड़ीबाई सूरसिंह बारेला, इछावर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, इछावर जनपद उपाध्यक्ष नीलू शंकर जयसवाल, पंकज गुप्ता, विष्णु वर्मा, एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूशाली पोरस उपस्थित थे।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज