Breaking News

सेमली जदीद में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का सैक्टर स्तरीय आयोजन, स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को किया प्रेरित

सेमली जदीद में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का सैक्टर स्तरीय आयोजन, स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को किया प्रेरित

सेमली जदीद/इछावर,
एमपी विश्वास न्यूज

सेमली जदीद/इछावर।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड इछावर, जिला सीहोर की नवांकुर संस्था कालापीपल ग्राम विकास समिति द्वारा ग्राम पंचायत सेमली जदीद में “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश” अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जयंती पखवाड़ा अवसर पर सैक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजीमजी प्रेमजी संस्था के समन्वयक अंकित मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं दर्शन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वहीं समाजसेवी मोहनलाल तिवारी ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय को विस्तार से बताते हुए कहा कि वे महान आध्यात्मिक संत, विचारक और समाज सुधारक थे। उन्होंने शिकागो धर्म संसद 1893 में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की ओजस्वी प्रस्तुति देकर विश्व पटल पर भारत की अमिट छाप छोड़ी।

ब्लॉक समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद इछावर, श्रीमती बीलू भीलवारे ने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की जानकारी देते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, जैविक खेती, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित नागरिकों को जागरूक किया।

नवांकुर संस्था कालापीपल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार राठौर ने अभियान के अंतर्गत शाला के बच्चों को जागरूक किया तथा ग्राम के वृद्धजनों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सैक्टर ब्रिजिशनगर-04 की प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अवधनारायण शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, युवा, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था कालापीपल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार राठौर द्वारा किया गया।

About राजेश माँझी

Check Also

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व भजन संध्या का आयोजन

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *