Breaking News

आरटीई नियमों को ताक पर रख बेटी को बनाया अतिथि शिक्षक, अब स्कूल मरम्मत की राशि भी हड़पी — शिक्षा व्यवस्था पर सवालों की बौछार

आरटीई नियमों को ताक पर रख बेटी को बनाया अतिथि शिक्षक, अब स्कूल मरम्मत की राशि भी हड़पी — शिक्षा व्यवस्था पर सवालों की बौछार

प्राथमिक शाला बड़ी बीड, संकुल केंद्र ब्रिजिश नगर से शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा करने वाला गंभीर मामला सामने आया है।

ब्रिजिशनगर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

ब्रिजिशनगर/इछावर।जिला सीहोर के इछावर विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला बड़ी बीड, संकुल केंद्र ब्रिजिश नगर से शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां शाला प्रभारी प्रकाश राठौर पर पहले ही आरटीई नियमों की अनदेखी कर अपनी बेटी को अतिथि शिक्षक बनाए जाने का आरोप लग चुका है, जिसकी शिकायत पूर्व में कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में दर्ज कराई गई थी।

शिकायत के बावजूद न तो कार्रवाई हुई और न ही सुधार। अब इसी स्कूल से जुड़ा भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि करीब दो माह पूर्व स्कूल मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये की राशि निकाल ली गई, लेकिन धरातल पर आज तक कोई काम नहीं हुआ।

स्थिति यह है कि स्कूल परिसर में रेत के ढेर जस के तस पड़े हैं, जो तथाकथित मरम्मत कार्य की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। न दीवारों पर प्लास्टर हुआ, न छत सुधरी और न ही कक्षाओं की हालत बदली। यह साफ संकेत है कि राशि केवल कागजों में खर्च हुई, जमीन पर नहीं।

अभी करीब 3 माह से किसी भी अतिथि शिक्षक की जॉइनिंग नहीं कराई गई, जिससे कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

मैने उनको पहले भी बोला है की राशि निकाल ली गई है तो आप जल्द काम चालू करे।

इंजिनियर
अनिल सेन
स्कूल शिक्षा विभाग

आपके द्वारा स्कूल मरम्मत की राशि में भ्रष्टाचार का मामला संज्ञान में लाया गया है, यदि जॉच में मामला सही पाया गया तो दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आर. आर. उईके,
डीपीसी सीहोर

About राजेश माँझी

Check Also

तीन माह का वेतन नहीं मिलने पर 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मंत्री का काफिला रोककर बताई समस्या

इछावर, एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर। सिविल अस्पताल इछावर में कार्यरत 13 आउटसोर्स मल्टीटास्क वर्कर पिछले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *