कुब्रेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा का तीसरा दिन: “आपके भीतर ही शिव हैं” – प्रदीप मिश्रा,
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने व्यास पीठ के समक्ष गाया “ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय,हर-हर भोले नमः शिवाय” भजन

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कुब्रेश्वर धाम में चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर करते हुए कहा कि शिव को बाहर खोजने की आवश्यकता नहीं है, शिव हमारे भीतर ही विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि आपकी भक्ति, आपकी आस्था और आपका विश्वास ही शिव का स्वरूप है। धूप, भूख, प्यास और छाया की चिंता किए बिना लाखों की संख्या में कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब इतनी श्रद्धा और समर्पण एक स्थान पर दिखाई दे रहा है तो समझ लेना चाहिए कि स्वयं शिव की उपस्थिति यहीं है।

व्यास पीठ से पंडित मिश्रा ने एक भक्त का भावुक पत्र भी पढ़कर सुनाया, जिसने पूरे पंडाल को भावुक कर दिया। पत्र में एक महिला ने लिखा था कि 19 वर्षीय पुत्र की हादसे में मृत्यु के बाद वह गहरे दुःख में थी और डॉक्टरों ने भी 50 वर्ष की उम्र में मां बनने की संभावना से इंकार कर दिया था। गांव की एक महिला की सलाह पर वह वर्ष 2024 में कुब्रेश्वर धाम दर्शन के लिए आई और मनोकामना मांगी।

महिला ने बताया कि वर्ष 2026 में जब वह पुनः धाम आई तो उसकी गोद में 1 माह 16 दिन का पुत्र है। उसने भावुक होकर कहा कि उसके दिवंगत बेटे के गाल पर जैसा तिल था, वैसा ही तिल नवजात शिशु के गाल पर भी है और उसकी मनोकामना पूर्ण हुई है। पत्र सुनते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावुक हो उठे और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज