Breaking News

बच्चा चोर गिरोहइछावर थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम यूनिक वर्मा को उठाने की कोशिश,

बच्चा चोर गिरोह
इछावर थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम यूनिक वर्मा को उठाने की कोशिश,

मां की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोरनिया में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 4 वर्षीय मासूम यूनिक वर्मा (पिता सुनील वर्मा) को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश की गई। समय रहते मां की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय मासूम यूनिक खेत पर घर के पास ही खेल रहा था। उसकी मां लक्ष्मी बाई उस समय घर में भूसा भरने का काम कर रही थीं, जबकि पिता सुनील वर्मा घर से करीब 250 से 300 फीट दूर बर्सिंग (घास) काट रहे थे। इसी बीच दो अनजान व्यक्ति वाहन लेकर पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

बच्चे की मां ने बताया की गुरुवार दोपहर क़रीब 12 बजे में अपने खेत पर थी तभी दो पहिया वाहन से दो व्यक्ति आए, मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, बच्चे को गाड़ी पर बैठाने की खूब कोशिश की गई, लेकिन मैंने बच्चे को नही छोड़ा मुझे मारा पीटा लेकिन मैंने बच्चा नहीं छोड़ा मेरे बाल पकड़े मुझे करीब 10 से 15 मिनट तक झुमाझटकी हुई मेरे शरीर पर नाखुन के निशान भी आए मै जोर जोर से चिल्लाने लगीं तब जाकर मेरे बच्चे को छोड़ा। इस घटना से मै बहुत घबराई हुई हू, मुझे खेत पर आने में भी डर लगता है, शासन प्रशासन से मांग है की बच्चा चोर को पकड़ा जाएं।

संदिग्ध व्यक्ति मौके से वाहन लेकर भाग निकले। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह गंभीर घटना इछावर थाने से मात्र 10 से 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव में हुई, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अज्ञात आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी संदिग्ध वाहनों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है।

परिजनों ने किसी प्रकार किसी शिकायत लिखित में नही की है, लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है, जो विधिवत् कार्यवाही है,वह पूरी की जाएगी।

रोशन जैन
एसडीओपी,सीहोर

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *