भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में में विधायक कार्यालय में कार्यक्रम
पानी पिलाने और आग बुझाने के लिए विधायक सुदेश राय ने 15 ग्राम पंचायतों को प्रदान किए फाईटर टेंकर
राष्ट्रहित जनसेवा,सबका साथ सबका विकास भाजपा के लिए सर्वोपरि/विधायक राय

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। विधायक कार्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विधायक सुदेश राय ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली 15 ग्राम पंचायतो में जनता को पीने का पानी उपलब्ध कराने और आग बुझाने के काम में आने वाले फाइटर टैंकरों का वितरण किया। विधायक सुदेश राय ने फाइटर टैंकर की मोटर चलाकर पानी के प्रेशर को देखा और फाइटर टैंकर का शुभारंभ किया।

विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के झंडों के साथ ट्रैक्टर और फाइटर टैंकर रैली के रूप में विधायक कार्यालय से अटल बिहारी वाजपेई चौराहा,बड़ा बाजार, चौराहा पान चौराहा कोतवाली चौराहा इंग्लिश पुरा रोड से भोपाल नाका होते हुए भारतीय जनता पार्टी के जयकारों के साथ गांव की ओर रवाना हुए।
जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रदेश कार्यालय के निर्देश अनुसार विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ने जनसेवा जनदर्शन लोकहित सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास विचारों के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय ने विधायक विकास निधि से स्वीकृत पेयजल फाइटर टेंकरों का वितरण किया। फाइटर टेंकरों को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच सचिव एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। फाइटर टैंकर ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराने पर सरपंचो के द्वारा फूल मालाए पहनाकर स्वागत कर विधायक सुदेश राय का आभार व्यक्त किया गया।

भाजपा के लिए राष्ट्रीय सर्वोपरि
…………
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक राष्ट्र सर्वोपरि देश की सुरक्षा और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारतीय नागरिक की उन्नति प्रगति लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा कर रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सासंद आलोक शर्मा, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के जनहितैशी प्रयासों के साथ हम जनता की सेवा कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में अरबों रुपए के विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं जनता की हर समस्या और परेशानियों का समाधान भी कराया जा रहा है ग्रामीण जनता को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में भी जनहिदेशी विभिन्न निर्माण कराई जा रहे हैं।

इन पंचायत को मिले फाइटर टैंकर
…………..
कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने विधायक विकास निधि से विधानसभा क्षेत्र जनपद पंचायत सीहोर अन्तर्गत ग्राम पंचायत चांदबड जागीर,छतरपुरा, पीलूखेड़ी,घाटपलासी,कचनारिया,मानपुरा,मगरदा,सुआखेड़ी,पडिय़ाला,बमूलिया,दोराहा,बरी,नाईहेडी,बराड़ीकलां,जमोनिया तालाब और ग्राम पंचायत सेमरादांगी को नि:शुल्क पेयजल के लिए एचडीपीई लाईंड जी.आई. वाटर टेंकर क्षमता 5500 लीटर विथ पॉवर पम्प सहित निर्माण एजेंसी एम.पी. स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज से प्रत्येक फाइटर टेंकर 2,57,645 हजार रूपये में खरीद कर प्रदान किए गए हैं। इस प्रकार कुल 38,64,675 रूपये के फाइटर टेंकरों का वितरण किया गया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज