Breaking News

कलेक्टर-एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का किया निरीक्षण

कलेक्टर-एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का किया निरीक्षण

समय से पहले सुनिश्चित कर ली जाएं सभी व्यवस्थाएं – कलेक्टर, एसपी

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर 24 जनवरी 2026

सीहोर।कलेक्टर बालागुरु के. तथा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में परेड ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर मंच, टेंट, साउंड सिस्टम, बैठक व्यवस्था, ध्वजारोहण स्थल एवं परेड से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। इसके पश्चात संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर बालागुरू के. ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रम गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो। उन्होंने कहा कि मंच एवं पंडाल की मजबूती, ध्वनि व्यवस्था की गुणवत्ता, अतिथियों एवं आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने, कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने और बैकअप व्यवस्था तैयार रखने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर रविंद्र परमार, डिप्टी कलेक्टर जमील खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *