Breaking News

सीहोर के दिगंबर जैन मंदिर में चोरी का खुलासा,

पुजारी ही निकला आरोपी; 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

सीहोर | एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर शहर के खजांची लाइन स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत का चोरी गया सोने-चांदी का मशरूका बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार जैन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि मंदिर में पिछले तीन वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे पुजारी कपिल जैन ने मंदिर से सोने का छत्र, सोने का दीपक तथा चांदी की थाली (हाथी सहित) चोरी कर ली है। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदन शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने संदेह के आधार पर पुजारी कपिल जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में आरोपी चोरी से लगातार इनकार करता रहा, लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 50 ग्राम वजनी सोने का छत्र व सोने का दीपक तथा लगभग 500 ग्राम वजनी चांदी की हाथी लगी थाली बरामद की। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी कपिल जैन (28 वर्ष) पिता महावीर जैन, निवासी संत निवास, मेन रोड, सीहोर को न्यायालय में पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविंद्र यादव, उपनिरीक्षक विवेक आर्य, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह पवार, आरक्षक सूरज, जितेंद्र परमार, सोनू तथा चालक आरक्षक विष्णु भगवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About राजेश माँझी

Check Also

चार साल बाद बना अद्भुत संयोग: न ग्रहण का असर, न भद्रा का साया, दिनभर बांधी जा सकेगी राखी

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत, सूर्योदय से पहले समाप्त होगी भद्रा; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *