Breaking News

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता

इछावर | एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।इछावर थाना पुलिस ने नकबजनी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर एवं 15 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, खेड़ीपुरा निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव के घर में 16-17 जून की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने घुसकर सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ली थी।

शिकायत पर थाना इछावर में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद चोरी गए सोने के जेवर और नगदी बरामद कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपी:
धीरज उर्फ धीरू वर्मा (खेड़ीपुरा, इछावर)सूरज वर्मा (ग्राम खैरी, थाना इछावर),धर्मेन्द्र उर्फ सेंटू वर्मा (खेड़ीपुरा, इछावर) माधोशरण सोनी (सराफा बाजार, सीहोर)

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

About राजेश माँझी

Check Also

🔥 रबी की बुआई की तैयारी में जुटा किसान, लेकिन बिजली गुल! आखिर गांवों में ही क्यों हो रही लोड शेडिंग?

⚡ खेतों में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत, रात में भी कटौती से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *