Breaking News

सोयाबीन फसल का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए आधुनिक खेती के तकनीकी सुझाव

जबलपुर और इंदौर के कृषि वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने इछावर के गांवों का किया भ्रमण, रोग-कीट व खरपतवार प्रबंधन पर दी जानकारी

इछावर | एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।कृषि विभाग के सहयोग से विकासखंड इछावर के ग्राम भऊखेड़ी, भाड़ाखेड़ी एवं आमला रामजीपुरा में सोयाबीन फसल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खरपतवार अनुसंधान केंद्र, जबलपुर एवं सोयाबीन अनुसंधान केंद्र, इंदौर की संयुक्त टीम ने खेतों का भ्रमण कर फसल की वर्तमान स्थिति का आकलन किया।

वैज्ञानिकों ने सोयाबीन फसल की वृद्धि, खरपतवार, रोग एवं कीटों का गहन निरीक्षण करते हुए किसानों को समय पर खरपतवार नियंत्रण, रोग एवं कीट प्रबंधन, संतुलित पोषण तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि फसल की नियमित निगरानी करें और किसी भी रोग या कीट के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कृषि विभाग से संपर्क कर उचित उपचार अपनाएं।

निरीक्षण दल में ICAR-NSRI, इंदौर से डॉ. राघवेंद्र नरगुंड एवं डॉ. आर. के. वर्मा, ICAR-DWR, जबलपुर से डॉ. वी. के. चौधरी एवं डॉ. पी. के. सिंह शामिल रहे। कृषि विभाग इछावर की ओर से कृषि विस्तार अधिकारी अनिमेष राय भी उपस्थित रहे और किसानों को विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी मार्गदर्शन की जानकारी दी।

वैज्ञानिकों ने कहा कि समय पर वैज्ञानिक सलाह का पालन करने से सोयाबीन की फसल को रोगों एवं कीटों से बचाया जा सकता है तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।

About राजेश माँझी

Check Also

सीहोर के दिगंबर जैन मंदिर में चोरी का खुलासा,

पुजारी ही निकला आरोपी; 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद सीहोर | एमपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *