Breaking News

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, दहशत में जनता,नगर में कैमरे लगाने की व्यवस्था करे प्रशासन

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, दहशत में जनता,नगर में कैमरे लगाने की व्यवस्था करे प्रशासन

इछावर: एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर।नगर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और पुलिस की नाकामी खुलकर सामने आ रही है। ताजा मामला फिर सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने सपना किराना दुकान का ताला टूटा हुआ मिला।
दुकान को निशाना बनाते हुए कैश और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

🔍 बीते कुछ हफ्तों में इछावर के अलग-अलग मोहल्लों में कई घरों और दुकानों में सेंधमारी हो चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

🗣️ स्थानीय नागरिकों में रोष है। उनका कहना है कि पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों में है, जबकि असल में चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

🚨 रात में सड़कें सुनसान और गश्त नदारद होने का फायदा चोर उठाते हैं। व्यापारी वर्ग और आमजन अब अपने घर और दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

👮‍♂️ टी आई पंकज वांडेकर थाना इछावर का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, किराना दुकान में से लगभग 1लाख रुपए नगद और किराना सामान चोरी होना बताया गया है और बाकी जॉच में लगे है। जल्द सफ़लता प्राप्त होगी।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *