Breaking News

जिला कांग्रेस द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित

जिला कांग्रेस द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित

सीहोर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक व्याप्त है।


देश भर में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। एवं
पूर्व प्रधानमंत्री
स्व. डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल की उपलब्धियां एवं उनके व्यक्तित्व को याद किया जा रहा है।
इसी सिलसिले में सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

शोकसभा में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शैलेंद्र पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ बलबीर तोमर ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री गणेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमदीप, महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष निशांत सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिंह के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
सभी नेताओं ने डॉ मनमोहन सिंह के लंबे राजनीतिक कार्यकाल में प्रशासनिक कौशल ,दूर दृष्टि एवं आर्थिक मोर्चे पर राष्ट्र को उन्नति के पथ पर ले जाने वाली नीतियों की चर्चा की। एवं डॉ मनमोहन सिंह के निधन को पार्टी एवं देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *