Breaking News

सड़क नही होने से ग्रामवासी परेशान, मामला ग्राम पंचायत ढाबला माता

सड़क नही होने से ग्रामवासी परेशान, मामला ग्राम पंचायत ढाबला माता

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

मामला इछावर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ढाबला माता से मोगरा जाने वाली ग्रेवल मार्ग से 700 मीटर की दूरी पर एक टोला मजरा टोला बसा हुआ है। जिसमे पारदी तथा बेलदार समाज के आठ, दस परिवार निवास करते हैं। वहा बारिश के मौसम में आने जाने का सुचारू रास्ता नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में कई बार जाकर सरपंच/सचिव के संज्ञान में लाया गया ग्राम पंचायत ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे हमारे बच्चो को स्कूल आने जाने में तथा जननी सुरक्षा का वाहन पहुंचने में बडी परेशानी होती है। टोला के निवासियों की मांग है की ग्रेवल मार्ग से मंजरा टोला तक सड़क बनाई जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके।

इन ग्रामीणों की मांग

जोखीलाल चौहान, दुरन खां, अब्दुल रहमान, अनवर,देवनारायण मालवीय,गोविंद मालवीय,कृपाल मालवीय,अजब सिंह मालवीय, गजराज सिंह मालवीय,घनश्याम परमार, अमर सिंह प्रजापति,भगवत सिंह प्रजापति, हनु सिंह परमार,इरफान खान ,मकबूल राजेंद्र ठाकुर,भेरू सिंह चौहान,मुकेश कुमार प्रजापति अन्य ग्रामीण।ग्रामीणों की समस्या जायज है।

वह रास्ते पर काफी परेशानी है। पंचायत में कई बार शिकायत एवं आवेदन भी ग्रामीणों ने दिए है। पंचायत ने कुछ मुरम डलवाई भी है।लेकिन विगत 2 वर्षों से खेत सड़क योजना को स्वीकृति नही मिली। जब तक शासन प्रशासन अनुशंसा नही देगा पंचायत काम नही कर सकती। जैसे ही खेत सड़क योजना की स्वीकृति होगी। तत्काल सड़क पर मुरमी करण का काम चालू हो जाएगा।

रामबाबू ठाकुर

सरपंच ग्राम पंचायत ढाबला माता

About राजेश माँझी

Check Also

🔥 रबी की बुआई की तैयारी में जुटा किसान, लेकिन बिजली गुल! आखिर गांवों में ही क्यों हो रही लोड शेडिंग?

⚡ खेतों में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत, रात में भी कटौती से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *