Breaking News

शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ के पुलिस वेरिफिकेशन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ के पुलिस वेरिफिकेशन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

गुड टच एवं बैड टच के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

सीहोर एजेंसी, एमपी विश्वास न्यूज सीहोर,

सीहोर। 01 जनवरी, 2025 कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मासूम बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था एवं गुड टच एवं बेड टच के जागरूकता के लिए जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं सभी बीआरसीसी को जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों एवं छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों एवं छात्रावासों में कार्यरत सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टॉफ जिसमें (शिक्षक, गेम्स शिक्षक, केयर टेकर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, गैर शैक्षणिक स्टाफ गार्ड, सफाई कर्मी, माली, बस ड्राइवर कंडक्टर, किलिनर, विद्युत कर्मी आदि) का चारित्रिक एवं पुलिस वेरिफिकेशन कराये जाये। कलेक्टर सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विकासखण्ड में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों एवं छात्रावासों को निर्देशित करते हुये कार्यरत छात्रावासों में यौन अपराध, गुड टच एवं बेड टच के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराएं। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन व चारित्रिक सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

About राजेश माँझी

Check Also

सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी और फील्ड ड्यूटी का हवाला देकर सार्थक ऐप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *