Breaking News

इछावर पुलिस की बड़ी सफ़लता, जुआं खेलते पकड़े गए 14 आरोपी

इछावर पुलिस की बड़ी सफ़लता, जुआं खेलते पकड़े गए 14 आरोपी

थाना इछावर पुलिस ने पकड़ा जुआं — नगदी ₹ 137420/- एवं ताश के पत्तों, 15 मोबाईल फोन व 02 चार पहिया वाहन सहित 14 आरोपी गिरफ्तार

इछावर/सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/सीहोर।पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी इछावर निरीक्षक पंकज कुमार वाडेकर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जुआ खेलते हुए 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ₹137420/- रुपये नगद राशि एवं 52 ताश के पत्ते, 15 मोबाईल फोन व 02 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं।

घटना विवरण
दिनांक 29.11.2025 को इछावर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुराडी जोड के पास एक टपरी में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये की हार-जीत पर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर हमराह बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम इस प्रकार बताए—

  1. मेहबूब शाह पिता शादिक शाह उम्र 40 साल निवासी किला मोहल्ला आष्टा
  2. शोएब शेख पिता अब्दुल वहीद उम्र 32 साल निवासी जुमा पुरा आष्टा
  3. अर्जुन खाती पिता लक्ष्मीनारायण खाती उम्र 64 साल निवासी लाडकुई थाना भैरुंदा
  4. अकील पठान पिता हबीब पठान उम्र 38 साल निवासी पुराना दशहरा मैदान आष्टा
  5. आबुल खा पिता केशर खां उम्र 45 साल निवासी छात्रावास के पास आष्टा
  6. अजीज खां पिता पीरू खां उम्र 44 साल निवासी पगारिया हाट थाना सिद्दीगंज
  7. राकेश देवडा पिता कोदर देवडा उम्र 32 साल निवासी कचवेडी थाना हाण्डिया जिला हरदा
  8. इकबाल खां पिता कमरुद्दीन खा उम्र 35 साल निवासी पगारिया हाट थाना सिद्दीगंज
  9. अनवर पठान पिता नूर मोहम्मद उम्र 25 साल निवासी छात्रावास के पास आष्टा
  10. अमन खान पिता मक्सूद खान उम्र 24 साल निवासी छात्रावास के पास आष्टा
  11. आमीर कुरैशी पिता जाकिर कुरैशी उम्र 24 साल निवासी कसाई पुरा आष्टा
  12. सुभान शाह पिता बाबूशाह उम्र 48 साल निवासी पुराना दशहरा मैदान आष्टा
  13. जकरिया खान पिता कलीम खान उम्र 25 साल निवासी बोहरा बाखल आष्टा
  14. हकीम मंसूरी पिता ईदू खां उम्र 42 साल निवासी मालवीय नगर आष्टा जिला सीहोर
    मौके से फड़ एवं पास के रूपये ₹137420/- नकद और 52 ताश के पत्ते, 15 मोबाईल फोन व 02 चार पहिया वाहन जब्त किए गए। आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत पाया गया। सभी आरोपियों को धारा 35 बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर न्यायालय में उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया तथा अपराध क्रमांक 435/25 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

टीम की सराहनीय भूमिका :
इस कार्यवाही में
• थाना प्रभारी इछावर निरीक्षक पंकज कुमार वाडेकर,
• प्रआर. 243 अनूप विश्वकर्मा, आर. 693 महेन्द्र मीणा, आर. 784 हरिओम परमार, आऱ. 666 वीर सिंह लवाना, आर. 660 चन्द्रकिशोर टिकारे, आर. 311 नरेन्द्र जाट व सै. 38 देवेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *