

इतनी बेरहमी से हत्या की 75 से ज्यादा गहरे घाव के निशान
मृतक के शरीर पर पाए गए 75 गहरे निशान
निर्मम हत्या: 3 घंटे में हुआ पोस्टमार्टम 75 से ज्यादा पाए गए गहरी चोट के निशान
इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर: शुक्रवार को क्षेत्र के गऊ खेड़ी से एक दिल दिलाने वाला हत्या का मामला प्रकाश में आया था जिसमें गऊखेड़ी की ही रहने वाली मां बेटी ने एक 80 वर्षीय वृद्ध को हशिया से मौत के घाट उतार दिया था। घटना की सूचना पुलिस को मिली वह पुलिस ने मौके से ही आरोपी मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया तो वहीं मृतक का पोस्टमार्टम भी आज सुबह किया गया। मृतक को इतनी बेरहमी से मरा गया था कि डॉक्टर को भी पोस्टमार्टम करने में 3 घंटे से ज्यादा का समय लगा जहां मृतक के शरीर पर 75 से ज्यादा गहरे घाव के निशान पाए गए जिन्हें गिनने में काफी मशक्कत करनी पड़ी पोस्टमाडम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया गया जहां मृतक का अपने गृह गांव में अंतिम संस्कार किया गया। विदित हो कि थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पैसे के लेन-देन को लेकर मां – बेटी ने एक बुजुर्ग युवक पर हसिएं से हमला कर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। जहां गऊखेड़ी निवासी रामप्रसाद पिता भागीरथ मेवाड़ा (उम्र 80 ) की आरोपिया महिला जमुनाबाई पति स्व कन्हैयालाल (उम्र 65 वर्ष ) एवं उसकी पुत्री ममताबाई पिता स्व कन्हैयालाल निवासी गऊखेड़ी द्वारा रुपए के लेनदेन के चलते बुजुर्ग पर हाशिया से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
मृतक रामप्रसाद के पुत्र नरेश की रिपोर्ट पर अपराध धारा 103,3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है वहीं सुबह मृतक का पोस्टमार्टम किया गया जिसमें उसके शरीर पर 75 से ज्यादा गहरी चोट के निशान पाए गए हैं पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया ।
कमलेश चौहान सब इंस्पेक्टर थाना इछावर
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज