Breaking News

इछावर सिविल अस्पताल में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा स्वास्थ परीक्षण एवं रक्त शिविर आयोजन में शामिल हुए।

इछावर सिविल अस्पताल में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा स्वास्थ परीक्षण एवं रक्त शिविर आयोजन में शामिल हुए।

अस्पताल का निरीक्षण कर सेवा पखवाड़ा मनाया गया।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, किया पौधरोपण

इछावर/मध्य प्रदेश,एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर/मध्य प्रदेश। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इछावर स्थित सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण भी किया।

मंत्री स्वास्थ परीक्षण एवं रक्त शिविर आयोजन में शामिल हुए।शिविर में शामिल होकर रक्त दान के लोगो को प्रमाण पत्र दिए और कहा की रक्त दान महादान होता है सभी को करना चाहिए,आयुष्मान के हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किए वही पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौपे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री वर्मा ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं की स्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी विभागों में स्वच्छता बनाए रखें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएं।

मंत्री वर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि समाज को स्वच्छता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भी इस अभियान में भाग लेकर समाज को बेहतर बनाने में योगदान दें।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष जगदीश वर्मा, भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया, बीएमओ डॉ बीबी शर्मा, सीबीएमओ डॉ अंकित चांडक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *