Breaking News

घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग करने पर छापामार कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए 05 घरेलू गैस सिलेंडर

घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग करने पर छापामार कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए 05 घरेलू गैस सिलेंडर

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 22 फरवरी, 2025

कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों, होटलों एवं प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसाय के लिए उपयोग करने वाली दुकानों एवं संस्थानों की जांच कर उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए जा रहे हैं एवं कार्रवाई की जा रही है।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल ने बताया कि जांच के दौरान कुबेरेश्वर धाम स्थित 04 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करते हुए 05 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा की गई।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …