Breaking News

मोयापानी ग्राम पंचायत में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार आया सामने……

फर्जी बिल लगाकर निकाला पैसा,
धरातल पर नही कोई निर्माण….

जिम्मेदार सरपंच/सचिव योजनाओं को लगाते है पलीता,ग्राउंड जीरो पर कार्य जीरो….

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।सरकार जनता के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रूपए योजनाबद्ध माध्यम से देती है, लेकिन धरातल पर दृश्य कुछ ओर ही देखने को मिलता है।

सीहोर जिले के इछावर जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत मोयापनी एक आदिवासी बहुल इलाका है। इस आदिवासी बहुल इलाके में विकास के लिए कई योजनाएं संचालित है। लेकिन जिम्मेदार सरपंच/सचिव योजनाओं को पलीता लगाते हुए अपने विकास में लगे हुए हैं।

सार्वजनिक चबूतरा निर्माण कार्य कंप्यूटर सिस्टम में आन गोईंग है।लेकिन धरातल पर छाया चित्र कुछ ओर ही है। फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण की जा रही है।और जमीनी हकीकत कार्य शून्य हुआ है। मौके पर सार्वजनिक चबूतरा निर्माण में कोई कार्य नहीं हुआ, पहले से बने चबूतरा दिखाकर राशि आहरण की गई।ग्राउंड जीरो पर कार्य जीरो हुए है।

कार्य का नाम सार्वजनिक चबूतरा निर्माण बजरंग मन्दिर के पास,स्वीकृत चबूतरा दिनांक 26/01/2024 योजना विधायक निधि से स्वीकृत राशि 1 लाख रुपए की गई। राशि निकाल ली गई और ग्राउंड जीरो पर कोई कार्य नहीं किया गया। कार्य स्वीकृति हुए एक वर्ष बीत गया लेकिन अभी तक कोई निर्माण कार्य मौके पर नही किया गया। पहले से बने चबूतरे को दिखाकर पैसा निकाला जा रहा है।

मौके पर जब एमपी विश्वास न्यूज की टीम पहुची तो किसी प्रकार का कोई कार्य नजर नही आया।

सवाल खड़ा होता है कि जनपद के आला अधिकारियों के द्वारा धरातल पर किसी भी कार्य का निरीक्षण क्या नही किया जाता है।

ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक चबूतरा निर्माण की राशि निकाली गई है और मौके पर काम नही किया गया तो जॉच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शिवानी मिश्रा
सीईओ जनपद पंचायत इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …