Breaking News

वनकर्मियों ने मुख्यमंत्री को दिया सीहोर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन का आमंत्रण

सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। राजधानी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को वन कर्मियों ने सीहोर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन का आमंत्रण पत्र दिया।


अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ मध्य प्रदेश वन वन्य प्राणी संरक्षण कर्मंचारी संघ के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के अनेक राज्यों से राष्ट्रीय पदाधिकारी और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित होंगे।

अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतन कुमार आर्य ने मुख्यमंत्री के समक्ष कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर 10 अप्रैल गुरूवार को शहर के यशराज मैरिज गार्डन में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अग्रह किया। कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार,राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा,प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर,सांसद आलोक शर्मा विधायक सुदेश राय आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव भी सम्मिलित होंगे। अधिवेशन में वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा। अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ मध्य प्रदेश वन वन्य प्राणी संरक्षण कर्मंचारी संघ के पदाधिकारी नीलम सिंह ठाकुर, रामयश मौर्य, के.वी.एस परिहार, धर्मेंद्र मोहरे, भूपेंद्र सिंह दुगेरिया, दीपक बेदी, जयकुमार सक्सेना, विकास कलोसिया ने समस्त वनाधिकारियों कर्मचारियों से अधिवेशन में सम्मिलित होने की अपील की है।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …