Breaking News

सीहोर के कपिल परमार को मिलेगा अर्जुन पुरस्कारः पेरिस पैरालंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था; करंट लगने से आंखों की 80% रोशनी खोई थी

सीहोर के कपिल परमार को मिलेगा अर्जुन पुरस्कारः पेरिस पैरालंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था; करंट लगने से आंखों की 80% रोशनी खोई थी

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

पेरिस पैरालिंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जितने वाले कपिल परमार को अर्जुन पुरस्कार के सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की। जिसमें सीहोर के खिलाड़ी कपिल का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए सिलेक्ट किया गया है। इस मौके प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कपिल से फोन पर बात कर बधाई दी।

पैरालिंपिक में रचा था इतिहास

कपिल ने पेरिस पैरालिंपिक के पुरुष 60 किग्रा जे1 स्पर्धा के कांस्य पदक जीता था। उन्होंने ब्राजील के एलिएलटन डि ओलिवेरा को 10-0 से हराया मेडल अपने नाम किया था। कपिल ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया था क्योंकि वह भारत के पहले जूडोका हैं, जिन्होंने पैरालंपिक या ओलंपिक में कोई पदक अपने नाम किया था।

सेमीफाइनल में हारकर स्वर्ण लाने से चूके

परमार ने क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला के मार्को डेनिस ब्लांको को 10-0 से शिकस्त दी थी, लेकिन सेमीफाइनल में ईरान के एस बनिताबा खोर्रम अबादी से पराजित हो गए थे। परमार को दोनों मुकाबलों में एक एक पीला कार्ड मिला था। कपिल भले ही स्वर्ण नहीं ला सके, लेकिन कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे। परमार ने 2022 एशियाई खेलों में इसी वर्ग में रजत पदक जीता था।

करंट लगने से आंखों की रोशनी खोई थी

पैरा जूडो में जे1 वर्ग में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जो दृष्टिबाधित होते हैं या फिर उनकी कम दृष्टि होती है। 12 साल की उम्र में करंट लगने के कारण कपिल की आंखें 80 प्रतिशत तक खराब हो गई थीं।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …