- महिला ने शरीर पर कैंची मारकर की आत्महत्या,कैंची से शरीर पर वार कर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी
महिला ने की खुद पर कई बार कैंची से किए वार,मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

सीहोर/इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
सीहोर/इछावर।सीहोर जिले के इछावर थाना अन्तर्गत आने वाला गांव ब्रिजिशनगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही शरीर पर कैंची से वार कर आत्महत्या कर ली।
महिला ने अपने ही शरीर में जगह-जगह केंची मारकर की आत्महत्या
पूरा मामला इछावर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ब्रिजिशनगर गांव का है।
जानकारी के अनुसार मृतिका ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर की तीसरी मंजिल पर जाकर अपने ही शरीर में जगह जगह केंची मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला ने खुद पर कई बार कैंची से वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की उम्र लगभग [42] वर्ष बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। हालाकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं कि कोई इस तरह का कदम कैसे उठा सकता है।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज